आगजनी से सुरक्षा के लिए नाहन शहर में 48 फायर हाईडेंड लंगेगे : डा बिन्दल

Himachal News Politics Sirmaur

DNN नाहन

23 सितम्बर। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर करीब 500 वर्ष पुराना शहर है जहां हमेशा पीने के पानी की बहुत परेशानी रही, किन्तु वर्तमान में गिरि नदी से पानी उठाकर शहर की प्यास बुझाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर की गलियां और बाजार बहुत तंग हैं, खुदा-ना-खास्ता, कभी आगजनी की घटना हो जाए तो ऐसी सूरत में फायर ब्रिगेड का पहुंचना, फायर ब्रिगेड के लिए पानी पहुंचाना नितांत आवश्यक रहता है। इसी के मददेनजर जहां नाहन शहर में फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग बनाई गई, हर प्रकार की सुविधाएं उसमें दी गई हैं वहीं शहर में फायर के पानी के लिए अलग से लाईन बिछा कर नया कीर्तिमान बनाया गया है।
डा. राजीव बिन्दल ने फायर बिग्रेड के अधिकारियों, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों को लेकर शहर का दौरा किया और शहर में 48 स्थानों पर फायर हाईडेंड लगाना तय किया जिनको पक्के चैंबर के साथ कवर किया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने व भविष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना दोनों महत्वपूर्ण कार्य भाजपा की प्रदेश सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों में शामिल है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है और नाहन की जनता को बधाई भी दी है।

News Archives

Latest News