आखिर पुलिस के हत्थे चढ़े चोर, 3 गिरफ्तार

Crime Solan

डीएनएन सोलन
सोलन शहर पुलिस को चोरों को पकडऩे में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीती रात गश्त के दौरान चोरी की घटना को अंजाम दे रहे 3 चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। इनका 1 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसकी तलाश चल रही है। रंगे हाथों चोरी करते हुए पुलिस ने इन युवकों को सोलन के बाईपास से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी तब हुई जब यह कारों के शीशे तोड़कर उसमें से सामान निकाल रहे थे। एसपी मोहित चावला ने कहा कि चोरी के मामले में 3 युवक गिरफ्तार हुए है। जांच चल रही है।

News Archives

Latest News