DNN कसौली
कसौली के एयर फोर्स स्टेशन में तैनात लीडिंग एयर क्राफ्ट मैन ने स्वयं को गोली मार डाली। प्रथम जांच में पुलिस ने पाया कि यह मामला आत्महत्या का है, पर मृतक ने आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इस पर से पदा नहीं उठ पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक कृष्ण नंदा चौधरी निवासी त्रिपुरा उम्र 24 वर्ष एयर फोर्स स्टेशन कसौली में तैनात था। उसने अपनी सर्विस राइफल से अपने रेस्ट रूम में स्वयं को गोली मार दी। मृतक की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में करवाया दिया है। संतरी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच चल रही है।















