आईजी ने नालागढ़ पंजाब सीमा क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Crime Nalagarh Others Solan
DNN बद्दी (आदित्य)
पंजाब में कल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर  हिमाचल के  साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों का पुलिस प्रशासन द्वारा फिर से  जायजा लिया जा रहा है। जिसके चलते आज नालागढ़ के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों का जायजा लेने आईजी हिमांशु मिश्रा के साथ एसपी बद्दी और एसडीपीओ नालागढ़ द्वारा सीमाओं  का निरक्षण किया गया।
इस दौरान हिमांशु मिश्रा  ने बताया कि पुलिस महा निर्देशक द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए और साथ ही किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सुपरवाइज किया जाए उसी के चलते बॉर्डर एरिया का निरक्षण किया गया और प्रशासन द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि पंजाब चुनाव में हिमाचल प्रदेश की तरफ से कोई भी असामाजिक गतिविधि न हो जिसके चलते पंजाब में हो रहे चुनावों के दौरान कोई रुकावट आए।

News Archives