आंगनबाडी के इन रिक्त पदों के लिए 23 अगस्त को साक्षात्कार अयोजित

Bilaspur Education

DNN बिलासपुर

14 जुलाई। समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विकास खण्ड घुमारवीं की विभिन्न पंचायतों के आंगनबाडी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ता और आंगनबाडी सहायकों के तीन-तीन रिक्त पदों के  लिए साक्षात्कार अयोजित किये जा रहे हैै यह जानकारीे देते हुए बालविकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं रंजना शर्मा ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए सरकार द्वारा तय मु0 7300 रूपये और आंगनबाडी सहायिका को 3800 रूपये सहित समय-समय पर निर्धारित दरों पर प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
उन्होने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दधोल पंचायत के आगनबाडी केन्द्र जसवानी, नगर परिषद के लिए घुमारवीं 1 तथा मैहरी काथला पंचायत के निऊ में तीन पदों के लिए और पंचायत सहायिकाओं के लिए ग्राम पचांयत हवाण के आंगन बाडी केन्द्र चुराडी , सरयूण चलैहली के सरयूण खास और  नगर परिषद घुमारवीं के लेहड में  आंगनबाडी सहायिका के भी तीन पदों के लिए महिला उमीदवार जिनकी आयु 21 से 45 वर्ष की है वे सादे कागज पर  आवेदन कर सकती है। प्रार्थी का नाम आंगनबाडी केन्द्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है और उनकी सालाना आय 35 हजार से अधिक ना हो। इसके अतिरिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता पद हेतु प्रार्थी को बारहवीं व आंगनबाडी सहायिका के पद हेतु आठवीं कक्षा उतीर्ण होनी आवश्यक है।
उन्होने जानकारी देतेे हुए बताया कि प्रार्थी अनुसूचित जाति, जन जाति या अन्य पिछड़ा वर्ग या मैडिकल बोर्ड द्वारा 40 प्रतिशत या उससे अधिक अपंगता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर सकता है। उन्होने बताया कि प्रार्थी आंगनबाडी कार्यकर्ता ओर आंगनबाडी सहायिकाओं के रिक्त पदों के  लिए पूर्ण विवरण सहित दस्तावेज/प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 22 अगस्त, 2021 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते है। उपरोक्त रिक्त पदों को भरने हेतु साक्षात्कार 23 अगस्त 2021 को  प्रातः 10 बजे बालविकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं जिला बिलासपुर में निश्चित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978255346 या मो0 नम्बर 7973009912 पर सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News