DNN सोलन ब्यूरो
20 नवंबर। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में काफी समय से खराब पड़ी एक्स-रे व सीटी स्कैन मशीन की हालत को सुधारने के लिए जल्द मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी। यह बात क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाज सेवी तरसेम भारती ने कही। तरसेम भारती शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक सोलन अस्पताल पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान पता चला की क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगी सीटी स्कैन मशीन की वारंटी भी खत्म हो चुकी है। साथ ही एक्स-रे प्लांट भी पिछले काफी महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है, लेकिन अब जल्द ही इसे ठीक करवाने बारे स्वास्थ्य मंत्री को कहा जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े।
















