असुरक्षित सरकारी आवासीय भवनों की उपयोगी और अनुपयोगी सामग्री को हटाने और जगह को समतल करने के लिए 28 सितंबर को संपन्न होगी नीलामी प्रक्रिया 

Chamba Others
DNN चंबा ब्यूरो
15 सितंबर। पुलिस थाना तीसा के चार पुराने असुरक्षित सरकारी पारिवारिक आवासीय भवनों की उपयोगी और अनुपयोगी सामग्री को हटाने के अलावा उस जगह को समतल करने के लिए 28 सितंबर को नीलामी प्रक्रिया संपन्न होगी। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना तीसा के परिसर में यह नीलामी प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे होगी। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इच्छुक पार्टियां निश्चित तारीख और समय पर नीलामी की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और शर्तों के आधार पर भाग दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा के अलावा पुलिस थाना तीसा से भी संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News