अवैध हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा

Mandi Others
DNN मंडी (प्रकाश चंद शर्मा)
उपमण्डल दण्डाधिकारी, सदर डाॅ मदन कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि उप-मण्डल स्तर के सभी बन्दूक धारकों (फसल सुरक्षा) का डाटा नैशनल डाटाबेस फाॅर आम्र्स लाईसेन्स नामक साॅफ्वेयर में राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रयोग किए जा रहे ई-शस्त्र साॅफ्टवेयर के साथ-साथ साॅफ्टवेयर में भी बन्दूक धारकों की प्रविष्टी करवाना अनिवार्य हो गया है। इस कार्य के पूरा होने पर गृह मन्त्रालय, दिल्ली के पास देशभर में फसल सुरक्षा हेतु जारी बन्दूक धारकों की स्टीक जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
    वर्तमान में लोगों की सुविधा के लिए टाटा प्रविष्टी का कार्य उप-मडलीय स्तर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय सदर मण्डी में सुगम केन्द्र के काउंटर नम्बर नौ में किया जा रहा है। उन्होंने सदर उपमण्डल से जारी सभी बन्दूक धारकों से अपील की है कि वह व्यक्गित तौर पर मूल लाईसैन्स के साथ उपमण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय सदर मण्डी में सुगम केन्द्र के काउंटर नम्बर नौ में उपस्थित हों, ताकि आम्र्स लाईसेन्स पुस्तिका में साॅफ्टवयर में की गयी प्रविष्टी के पश्चात साॅफ्टवेयर द्वारा दिए गए यू.आई.एन. नम्बर को मूल आम्र्स लाईसेन्स में अंकित किया जा सके। 
    डाॅ मदन कुमार ने बताया कि सदर उपमण्डल के सभी बन्दूक धारकों को अपने मूल लाईसेन्स में 31 मार्च, 2019 तक यह प्रविष्टी करवाना अनिवार्य है। इसलिए सभी बन्दूक धारक  निर्धारित समय के अन्दर उपमण्डल दण्डाधिकारी के कार्यालय में अपने मूल लाईसैन्स के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

News Archives

Latest News