अवैध खनन पर वन विभाग ने कसा शिकंजा, 7 वाहनों पर ठोका 43500 का जुर्माना

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

03 अक्तूबर। जिला सिरमौर में वन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। वन विभाग की टीम ने इस बीच सात वाहनों को अवैध खनन करने के मामले में कार्रवाई अमल में लाई है। दोषी वाहन चालकों पर वन विभाग की टीम ने नियमों के मुताबिक जुर्माना किया है।
दरअसल वन विभाग नाहन मंडल की टीम गेस्ट पर तैनात थी। इस बीच वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे 7 वाहनों को पकड़ा, जिसमें 4 टिप्पर, 2 पिकअप व एक ट्रैक्टर शामिल है। वन विभाग की टीम ने संबंधित सभी वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 43500 का जुर्माना किया। वन विभाग की टीम में वन रक्षक विशाल कुमार, विनोद कुमार अनिल कुमार शामिल थे।
मामले की पुष्टि करते हुए वन विभाग के एसीएफ वेद प्रकाश ने बताया कि 7 वाहनों से 43500 का जुर्माना वसूला गया है। सभी वाहन अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते हुए टीम ने पकड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

News Archives

Latest News