DNN अर्की (भाटिया)
पुलिस थाना अर्की में बीएमओ अर्की की शिकायत पर एक व्यकित पर सेल्फ क्वारीटेंन आदेशो की अवहेलना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीएमओ अर्की ने पुलिस स्टेशन अर्की व एसडीएम अर्की को एक शिकायत पत्र दिया कि एक व्यकित कैलाश चंद 19 अप्रैल को दिल्ली से हिमाचल प्रदेश आया जिस पर सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसे 14 दिन के लिए होम क्वारीटेंन होने के निर्देश दिए गए। परंतु इसके बावजूद वह व्यकित विभाग का सहयोग नही कर रहा है। जिस पर अर्की पुलिस द्वारा उक्त व्यकित के खिलाफ अंडर सेक्शन 188,269,271 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसडीएम विकास शुक्ला ने की है।















