अर्की में कार खाई में गिरी 7 घायल

Arki Crime Solan

DNN अर्की (भाटिया)
गलोग-कुनिहार सड़क मार्ग पर रौडी स्थित एक कार के खाई में जा गिरने से उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 पुरुष तथा 3 महिलाएं शामिल है। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर के करीब हुई जब गाड़ी में सवार लोग मैथी से कुनिहार की ओर जा रहे थे, तो रौडी के समीप अचानक कार खाई में गिर गई। इसके कारण इसमें सवार लोगों को चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद व 108 एम्बुलेंस में घायलों को अर्की अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। इनमें से 4 लोगों को अर्की अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News