अर्की भाजपा ने बैठक में लिए ये फैसले

Arki Politics

DNN अर्की (आशीष)

भाजपा मंडल की मासिक बैठक अध्यक्ष बाबूराम पंवर की अध्यक्षता में विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व सचिव रतनसिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विस्तारक योजना के कार्य की समीक्षा की गई और शेष बचे बूथों पर यह कार्य 2 दिन में करने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रस्ताव पास सरकार द्वारा शुरू किए गए जन मंच कार्यक्रम को अर्की के जयनगर में करवाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। अनेक कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर अपने सुझाव दिए तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

 

निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर पार्टी सी और डी पर रही वहां पर पार्टी के शीर्ष नेता जाकर जनसंपर्क करके संगठन को मजबूत करेंगे। अन्य प्रस्ताव पास कर अर्की क्षेत्र के अस्पतालों और स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए वरिष्ठ नेता सरकार से मिलकर इसका समाधान करवाएंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रतन सिंह पाल और गोविंद राम शर्मा ने कहा कि सरकार के समक्ष यहां की मांगों और समस्याएं रखकर उसका निपटारा करवाया जाएगा।

बैठक में अमर सिंह ठाकुर, बालकराम शर्मा, राकेश भारद्वाज, इंद्रपाल शर्मा, जय नन्द शर्मा, नरेश गौतम, योगेश गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए व सुझाव रखें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशा परिहार,सुरेश जोशी, राम लोक,संत राम,किसान मोर्चा सचिव दिलीप पाल,संतोष शुक्ला, महामंत्री देवेंद्र कुमार यशपाल,उर्मिला शर्मा,प्रभा शर्मा,सुनंदा गौतम,हंसराज गुप्ता,बिना देवी,रूप लाल,मस्तराम महाजन,नरेश चौधरी,राम सिंह,हीरालाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

News Archives

Latest News