DNN अर्की (राजन)
25 अगस्त। अर्की क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रहने वाला एक परिवार इन दिनों डर के साए में जीने को मजबूर हो रहा है। आलम यह है कि इस परिवार के घर के साथ लगते दो सफेदे के विशालकाय कभी भी गिर सकते है। इस कारण कभी भी कोई बढ़ा हादसा हो सकता है। इस बारे में परिवार के सदस्यों द्वारा नगर पंचायत सहित प्रशासन को कई बार अगवत करवाया है, इसके बाबजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अब इस परिवार ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि इनकी इस समस्या का तुरन्त हल किया जाए।
अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात की कमला देवी ने बताया कि मकान के साथ लगते दो सफेदे के लगभग डेढ़ सौ से 200 फुट ऊंचे पेड़ हैं। जिसकी जड़ें खोखली हो चुकी है तथा पेड़ की टहनियां भी उनके लेंटर पर हर कभी गिरती रहती है। लेंटर पर उनके छोटे बच्चे भी खेलते कूदते रहते हैं। तथा कई बार तो उनके परिवार के सदस्यों पर पेड़ की टहनियां गिर चुकी है। इन दो पेड़ों के बारें कई बार हमारे द्वारा नगर पंचायत को बताया जा चूका है, परंतु किसी ने भी अभी तक समस्या का हल नहीं निकला है। इसके चलते परिवार को डर के साये में जीने पद रहा है।
कमला देवी ने बताया कि बारिश के समय या तूफान होने पर उन्हें अपना घर छोड़कर लोगों के घर जाकर शरण लेनी पड़ती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वह कोई भी दुर्घटना होने से पहले उनकी इस समस्या का समाधान करें अन्यथा उनके साथ हुई कोई भी अनहोनी की जिम्मेवारी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की होगी।















