DNN सोलन
सोलन जिला में हो रही भारी बारिश को देखते हुए अर्की उपमंडल के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। दरअसल भारी बारिश के चलते अर्की उपमंडल की अधिकतर सड़कें बंद हो गई है और ऐसे में विशेष तौर पर स्कूली बच्चों को आने जाने में सर्वाधिक परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए एसडीएम अर्की यादविंदर पाल ने सोमवार को अर्की उपमंडल में स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम ने अपने आदेशों में स्पष्ट कहा है कि आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 14 अगस्त को अर्की उपमंडल के सभी निजी व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।















