अर्की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से फरार हुआ रोगी, मामला दर्ज 

Arki Others Solan

DNN अर्की (राजन)

02 सितंबर। पुलिस थाना अर्की में खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की की शिकायत पर एक महिला द्वारा उपचार के दौरान अस्पताल से बिना सूचना दिये भागने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक रोगी महिला को नागरिक चिकित्सालय अर्की में  आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था तथा उक्त महिला 30 अगस्त को दोपहर बाद से उक्त वार्ड से फरार पाई गई। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर उसे टेलीफोन पर संपर्क करने के कई प्रयास किए गए तथा  जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना अर्की को फोन के माध्यम से दी । पुलिस ने खंड चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की छानबीन शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने की है।

यह है पूरा मामला 

अर्की अस्पताल में कुछ दिन पूर्व एक महिला अपने पति के साथ  बीमार होने के चलते अभी अस्पताल आई जहां पर चिकित्सकों द्वारा उस महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया जहां पर लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के पश्चात उस महिला का टेस्ट करवाए गए तथा कोविड का टेस्ट भी करवाया गया महिला अपने पति के साथ टेस्ट होने के पश्चात अर्की अस्पताल से किसी अन्य स्थान के लिए फरार हो गई। जब महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे ढूंढा गया। परंतु महिला का कोई अता पता न चला तथा दिए गए फोन नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई । जिसके पश्चात महिला की फरार होने की शिकायत पुलिस थाना अर्की में की गई।

News Archives

Latest News