अरविंद केजरीवाल 3 को करेंगे सोलन में रोड शो, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान भी करेंगे हिमाचल में रोड शो : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

Himachal News Politics Solan

आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर हिमाचल की जनता को भरोसा, मिल रहा है भारी जनसमर्थन : आप

DNN सोलन 1 नवंबर, 2022

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में रोड शो करेंगे। हिमाचल में होने वाले चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। अरविंद केजरीवाल के रोड शो से आम आदमी पार्टी के प्रचार में और तेजी आएगी। अरविंद केजरीवाल के बाद 5 नवंवर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल में रोड शो और रैली करेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल में प्रचार के लिए आएंगे और रोड शो करेंगे। अरविंद केजरीवाल के रोड शो को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश की जनता जानती है कि केजरीवाल को कहते हैं वह करते हैं। प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर केजरीवाल की सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है। जिसके कारण ही अब प्रदेश की जनता खुलकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आ रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ओपीएस को लागू किया है। हिमाचल में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ओपीएस को लागू किया जाएगा। हिमाचल के कर्मचारी आप की गारंटी पर भरोसा कर समर्थन कर रहे हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि देने की गारंटी दी है और युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है। सभी गारंटियों को सरकार बनने में बाद तत्काल पूरा किया जाएगा। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनने पर भ्रष्टाचार समाप्त होगा और प्रदेश के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी।

News Archives

Latest News