अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश हैं 33 साल पहले 8 दिन तक जेल में रह चुके सोलन के कुलदीप गुप्ता

Others Solan

DNN सोलन

अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सोलन में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही सोलन के कई लोग ऐसे हैं जो इस राम मंदिर निर्माण के संघर्ष में शामिल रहे हैं। सोलन के माल रोड निवासी कुलदीप गुप्ता 1990 में इस संघर्ष में 8 दिन तक फतेहगढ़ जेल में रह चुके हैं। आज जब अयोध्या में मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वहीं कुलदीप गुप्ता इससे बेहद प्रसन्न है। 33 साल बाद उनका सपना साकार हुआ है । उन्होंने कहा कि 1990 में आज भी उन्हें वह दौर याद है जब वह कार सेवक के तौर पर हिमाचल प्रदेश के 51 लोगों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे और उत्तर प्रदेश में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान 8 दिन तक उन्हें जेल में रहना पड़ा था। नीचे दिए गए वीडियो में आप सुन सकते हैं उनकी जुबानी की आज भी कैसा महसूस कर रहे हैं।

Watch Video

 

हमसे बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज उनके लिए गौरव का क्षण है कि जी संघर्ष में वह शामिल हुए वह संघर्ष आज फल फल देता हुआ दिखाई दिया और राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है । उन्होंने बताया कि उसे समय हिमाचल प्रदेश से 51 लोग अयोध्या गए थे जिनमें से अधिकतर लोगों की वहां पर गिरफ्तारी हो गई थी।

News Archives