DNN सोलन, 20 जून :
सुयंक्त पटवारियान एवं कानूनगोयान महासंघ जिला सोलन की बैठक बददी में हुई। इस बैठक में संयुक्त पटवारियान एंव कानूनगोयान महासंघ के चुनाव पूर्व प्रदेशाध्य़क्ष दिलीप राणा , पूर्व राज्य कार्यकारणी के सदस्य रमेश चन्द चंदेल, जिया लाल ठाकुर, सूरज प्रकाश , हंस राज चंदेल व जयमल संपन्न हुए । बैठक में पूर्व महासचिव रवि वर्मा के द्वारा संघ द्वारा किए गए कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा पूर्व की कार्यकारणी को भंग किया गया । बैठक मे पटवारी एंव कानूनगो की समस्या व अन्य मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया तथा जिला ईकाई के चुनाव भी संपन्न करवाए गए।

पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला सोलन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अमनदीप सिंह साहिबी को अध्यक्ष, धर्मपाल चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को महासचिव, कुमारी मनीषा शर्मा को प्रैस सचिव, प्रतीक दत्त शर्मा को वित सचिव, अतुल ठाकुर को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया । रवि वर्मा, प्रवीण शर्मा व कपिल चौहान को राज्य स्तरीय सदस्य मनोनित किया गया । साथ ही कुमारी गुरमीत कौर, जगदीप, चन्दन गुप्ता, चमन को उपाध्यक्ष, अंकुश, रुप दत्त, नवीन, मोहन लाल को सयुंक्त सचिव, अश्वनी कुमार , सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रीतू को सलाहकार, प्रदीप कुमार, दीपक कौंडल, कृष्ण प्रकाश को आयोजन सचिव , विक्रम मैहता को मुख्य सलाहकार, कुमारी स्नेहा रावत को कार्यालय सचिव, अनमोल कुमार, मुकेश कुमार को लेखा परिक्षक मनोनीत किया गया । इसके इलावा कृष्ण शर्मा, यतिन जसवाल, शुभम ठाकुर , माया राम, प्रणव शर्मा, सुमित ठाकुर , महेश्वर शर्मा, सतीश शर्मा को अन्य पदो पर मनोनीत किया गया ।















