अब चलेगी ठंडी हवाए शिमला से ठंडे मंडी व सोलन

Others Shimla

DNN शिमला

प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंडी हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक ठंडी हवाओं के चलने से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी न्यूनतम तापमान के अनुसार मंडी और सोलन जिला राजधानी शिमला से भी ठंडे हैं। शिमला में जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं मंडी में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं सोलन में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सैल्सियस है। इसके अलावा मनाली में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सैल्सियस है। इसके अलावा सुंदरनगर में 0.6, भुंतर में 1.4, धर्मशाला में 8.2, कल्पा में 0.4, केलांग में -4.2, चंबा में 3.7, ऊना में 3.3 और पालमपुर में 5.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

News Archives

Latest News