अब गैस बुकिंग के लिए होगा केवल यह नंबर 31 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे अन्य नंबर

Others Solan

DNN सोलन
देश में चल रहे त्योहारों के सीजन में इंडियन ऑयल ग्राहकों की सुविधा के लिए एक बार फिर नई पहल के साथ आया है। इंडियन ऑयल ने देशभर में इंडेन एलपीजी रिफिलिंग बुकिंग के लिए एक कॉमन नंबर शुरू किया है। पूरे देश में अब इंडेन एलपीजी रिफिल के लिए एक कॉमन बुकिंग नंबर 77189 55555 शुरू किया है। इस नंबर पर ग्राहक सातों दिन 24 घंटे बुकिंग करवा सकेंगे। यह जानकारी सोलन के विपुल गैस एजेंसी के संचालक विपुल गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा पूरे भारत में एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से एलपीजी रिफिलिंग बुकिंग के लिए जारी यह कामन नंबर ग्राहकों की सुविधा को बढ़ावा देने और इंडेन एलपीजी रिफिलिंग बुकिंग को सरल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडेन एलपीजी रिफिलिंग बुकिंग के लिए विभिन्न टेलीकॉम सर्किल के लिए जारी अन्य फोन नंबरों को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा और उक्त नंबर ही अब कॉमन नंबर होगा।

News Archives

Latest News