rashifal

अप्रैल का अंतिम मंगलवार, देखें आपके लिए कितना मंगलकारी दिन

Himachal News Others

राशिफल

27 अप्रैल, मंगलवार। आज चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होगा। चंद्रमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की सीधी दृष्टि रहेगी। गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बना रहेगा। ग्रहों के संयोग में हनुमान जयंती का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे…..

मेष

आज मेष राशि वालों का मनोबल ऊंचा रहेगा। राशि में विराजमान सूर्य और बुध आपको बुद्धि और तर्क से कार्यक्षेत्र एवं व्यापार में सफल बनाएगा। छात्रों को पढाई पर फोकस करना होगा, मन तकनीकी चीजों की ओर ज्यादा चलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन कारोबारियों के लिए लाभप्रद है। कई दिनों से अटका काम थोड़े प्रयास से पूरा हो जाएगा। अनुभवी एवं वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में बीते दिनों के अधूरे काम और टारगेट को लेकर दबाव रहेगा। किसी जरूरी चीजों की खरीदारी का मन बन सकता है लेकिन बजट और परिस्थितियों को सोच कर फिलहाल मूड बदल सकते हैं। महिला मित्रों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखेंगे तो फायदे में रहेंग

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रह सकता है। कई तरह के कार्यों और योजनाओं में आपको शामिल रहना पड़ सकता है। बेहतर प्लानिंग और तालमेल से स्थितियों को अनुकूल बनाए रख सकते हैं। कुछ ऐसे भी खर्चे होंगे जिन्हें रोक नहीं पाएंगे। आर्थिक लेन-देन और कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लेखन कार्यों में और रचनात्मक कार्यों में भी आज रुचि रहेगी। वाणी पर संयम रखना आपका हित में रहेगा।

कर्क

आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। साहसिक और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं। सेल्स मार्केटिंग के लोग इस हफ्ते अपने टारगेट को लेकर विचारशील रहेंगे। संभव हो तो ज्यादा लोगों के बीच जाने से बचें। किसी पुरानी बातों को लेकर सोच-विचार करेंगे। नौकरी में आपका काम सुचारु रूप से चलेगा।

सिंह
सूर्य के इस राशि के लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन अधिकारियों से सहयोग मिलता रहेगा। अगर किसी नए काम या योजना पर कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आगे बढें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और अनुभवी लोगों से सहयोग पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा टाल दें।

कन्या
आज आपके ज्ञान-विज्ञान का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति में सामान्य रहेगी, लेकिन मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोंगो पर टारगेट का दबाव रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है, सहयोग करेंगे। घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। भक्ति भाव और अध्यात्म में रुचि रहेगा।

तुला
आज आपके रुके काम बनेंगे, भाई-बहनों से सहयोग और तालमेल बना रहेगा। किसी रुचिकर काम के हाथ में आने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक विषयों को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कोई भी जोखिम वाले काम में हाथ ना डालें, निवेश के मामले में सतर्कता बरतें। भावुकता के कारण नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। अगर निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, लेकिन वाणी और व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। कारोबार में इस राशि के लोग लाभ पाएंगे, गृह निर्माण के काम से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है।

धनु
कार्यक्षेत्र में आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। किसी पुराने मित्र और संबंधी से संपर्क हो सकता है। सेहत के मामले में आपको सजग रहना होगा। संक्रमण का समय चल रहा है, संयमित रहें और परिवार के साथ रहें। खान-पान संतुलित लें। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा, मन विचलित रह सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा, सफलता का आधार आपकी मेहनत रहेगा, भाग्य से बहुत उम्मीद ना रखें। किसी पुरानी बातों को लेकर आप सोच-विचार में रहेंगे। मकर राशि के कुछ लोग जिनकी ग्रह दशा अनुकूल नहीं है वह आर्थिक विषयों एवं सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य गुजरेगा।

कुंभ
आज का दिन कुंभ राशि के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज जल्दबाजी में ना लें, नुकसान हो सकता। छोटा काम भी उलझ जाने से मानसिक परेशानी देगा। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा। किसी जानने वाली की खबर से मन को तकलीफ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही से बचें।

मीन
आज दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद पाएंगे, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी काम बन जाने से खुशी मिलेगी। सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म और पुण्य काम भी आपके हाथों हो सकता है। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी।

News Archives

Latest News