DNN पांवटा साहिब
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान टीका राम उम्र 22 के तौर पर हुई है। जांच में पुलिस ने पाया कि इस युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन व आसपास के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचने, लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















