अपनी हार देख बौखला चुकी है भाजपा तोड़े जा रहे है कांग्रेस के होर्डिग-जैनव चंदेल

Himachal News Politics Shimla Solan

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष जैनव चंदेल ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित एक प्रैस वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी दिखती हार के कारण इतनी बौखला चुकी है कि कांग्रेस पार्टी की जो होर्डिग राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगी है उनको तोड़ा जा रहा है जो कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में इस प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी मंहगाई ही दी है जिसके कारण प्रदेश के मतदाताओं ने आज इन्हे सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है जिससे हताश होकर ऐसे हथकंडे अपना रही है। प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है हम चुनाव आयोग से यही कहना चाहते है कि जो भाजपा की होर्डिग लगाए है उनको भी तुरन्त हटाया जाए।
जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कर्मचाारियों के हितों की रक्षा की है जिनको देखते हुए हमारी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओ0पी0एस0 स्कीम को कर्मचारियों के हित में तुरंत लागू किया जाएगा। यह कर्मचारियों के प्रति एहसान नहीं बल्कि उनका अधिकार है। भाजपा के जो भी केंद्रीय नेता प्रदेश के चुनावी दोरे में आ रहे है वह बेरोजगारी मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुददो पर चर्चा करने से गुरेज कर रहे है वह केवल धर्म क्षेत्रवाद और जातिवाद की भावनाओं को उकसाने का काम कर रहे है जो कि चुनाव आचार संहिता के विरूद् है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री को किसी भी निर्णय लेने से पहले चार जगह से इजाजत लेनी पड़ती है। हाल ही में रामपूर में एक लड़की की निर्मम हत्या की गई परन्तु पुलिस और प्रशासन कई दिन तक हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे और इसकी अभी तक कोई भी जांच नही की जा रही है इसके अलावा रोहडू में एक हत्या का मामला सामने आया है जो कि अभी तक सुलझाया नहीं गया है इससे पता लगता है कि सरकार और प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। आज भाजपा के डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है तथा सरकार बार बार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात दोहराती है सरकार के यह सभी दावे महिलाओं के प्रति झूठे है इसलिए प्रदेश की जनता ने यह मन बना लिया है कि 12 नवम्बर को प्रदेश से कर्मचारी विरोधी महिला विरोधी, युवा विरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार को जनता उखाड फैकेगी और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी जो प्रदेश को विकास की एक नई गति देंगी।

News Archives

Latest News