DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में मंगलवार को वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उत्सव का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। अपने संबोधन में धनेश्वरी ने बच्चों, अध्यापकों व अभिवावकों को वार्षिक समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे बहुत संस्कारित होते हैं तथा पढ़ाई में भी सबसे आगे होते हैं। विद्यार्थियों ने प्रदेश व देश में मनाली का नाम रोशन किया है वो मनाली के लिए गौरव की बात है। खेलों में टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर खेलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। हिमाचल शिक्षा समिति जिला कुल्लू के महामंत्री धर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती ने हिन्दू जीवन दर्शन के अधिष्ठान पर भारतीय शिक्षा दर्शन का विकास किया है। इसी के आधार पर शिक्षा के उददेश्य एवं बालक के विकास के संकल्पना निर्धारित की है।
प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोहा। विद्यार्थियों में कुल्लवी व लाहुली नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी और नाटक व देश भक्ति के कार्य्रकम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत मे धनेश्वरी ठाकुर ने मेधावी विद्याथियो को सम्मानित कर विद्यालय के प्रदर्शन को सराहा। तथा विद्या भारती के विद्यालयों द्वारा छात्रों को संस्कारित कर समाज निर्माण के कार्य की प्रशंसा की। टेक चन्द ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस दौरान भाजपा महामंत्री ठाकुर दास, प्रवंधन समिति के अध्यक्ष जगदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय अबरोल, कोषाध्यक्ष बेलु राम ठाकुर, संकुल समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
