DNN सोलन
सोलन के अनिल चौहान को यूथ फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल ने साउथ ईस्ट एशिया के हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूथ फॉर ह्यूमन राइट्स भारत ने तीन दिवसीय साउथ ईस्ट एशिया समिट का आयोजन कॉन्सि्टट्यूशन क्लब नई दिल्ली में किया गया और इस कार्यक्रम में भारत, नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान आदि देशों के तीन सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईस्ट एशिया समिट में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री रवि शकर प्रसाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद उदित राज, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के महासचिव अम्बुज शर्मा, आइपीएस रूपा मौदगिल व दक्षिण भारत की अभिनेत्री शीना चौहान वशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थे। यूथ फॉर ह्यूमन राइट्स की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मेरी शटलवर्थ ने सभी देशों के कार्यो की सराहना की। इसमें हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सोलन निवासी अनिल चौहान को साउथ ईस्ट एशिया के हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनिल चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यूथ फॉर ह्यूमन राइट हिमाचल मे मानव संरक्षण व न्याय के लिए कार्य कर रहा है। हर वर्ग के लोगो के लिए, स्कूल में बच्चों को अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रहा है।
















