अध्यापक लोकतंत्र की रीढ,  बिना अध्यापकों के निर्वाचन कार्य का सफलतापूर्वक सम्पन्न होना असम्भवः- डा0 ऋचा वर्मा

Kullu Others

DNN कुल्लू  ब्यूरो

08 सितम्बर। उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में  जिला कुल्लू के विभिन्न स्कूलों के 6 अध्यापकों को प्रशंस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जिन्होंने निर्वाचनों के दौरान मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में अधिक से अधिक अपनी डयूटी का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि अध्यापक लोकतंत्र की रीढ हैं तथा लोकतंत्र में निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से सम्पन्न करवाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सम्मानित किए गए अध्यापकों में मतदान अधिकारी के रूप में रावमापा गड़सा से लेक्चरर जियोग्राफी युधिष्ठिर, रायसन से लेक्चरर राजनीतिक विज्ञान सत पाल, खराहल सेे अंगेजी लेक्चरर मनी राम तथा    राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला खरगा से सीएचटी जिया लाल, भुंतर से सीएचटी खेम चंद नेगी, तथा राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला जरी से सीएचटी भाग्य राम  पीठासीन अधिकारी के रूप में शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों के बिना लोकतंत्र में निर्वाचन कार्य के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की कल्पना भी नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि हालांकि अध्यापक दिवस पर हर वर्ष अध्यापकों को अध्यापन क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है लेकिन इस बार पहली मर्तबा निर्वाचन विभाग की ओर से निर्वाचनों के दौरान अध्यापकों को  मतदान अधिकारी तथा पीठासीन  अधिकारी के रूप में बेहतर ढंग से डयूटी का निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अध्यापकों की सराहना की तथा सम्मान प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रिजेन्द्र डोगरा, तहसीलदार निर्वाचन हरबख्श सिंह, निर्वाचन कार्यालय से दया नंद कश्यप, पृथ्वी राज चैहान, सुनील ठाकुर, देव राज कश्यप मौजूद रहे।

News Archives

Latest News