अधिकारी कोर्ट में लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निराकरण करें सुनिश्चित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

26 मार्च। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार  निवारण अधिनियम, 1989 व नियम 1995 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस. के. पराशर की अध्यक्षता में कुल्लू स्थित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित की गई।बैठक में जिला कुल्लू के विभिन्न न्यायालयों में उपरोक्त अधिनियम के अंतर्गत  लंबित मामालों की समीक्षा की गई तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने को निर्देश दिए ताकि प्रभावित लोगों को न्याय के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े तथा उन्हें समय पर राहत व मुआवजा आदि की राशि मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपरोक्त अधिनियम के अंतर्गत जिला कुल्लू में कुल 50 मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं जिनमें से 28 मामले  कुल्लू कोर्ट में तथा 22 मामले रामपुर कोर्ट में  लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जांच हेतु सभी मामलों में सम्बंधित विभाग द्वारा मुआवजा की राशि प्रदान कर दी गई है तथा अंतिम किश्त मामले की जांच पूरी होने के बाद दी जानी हैं। उपरोक्त सभी  मामलों में सुनवाई की आगामी तिथियां तय कर दी गई हैं। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, जिला न्यायाबादी एन. एस. चैहान, डीएसपी प्रियंक गुप्ता तथा आईसीडीएस से जिला कार्यक्रम समन्वयक नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News