अतिरिक्त उपायुक्त ने की NGT की बैठक की अध्यक्षता, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

Kangra Others

DNN धर्मशाला

30 अक्तूबर। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि कि राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों की अक्षरशः पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित विभाग इस योजना के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यो का निर्वहन करें। उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण-अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिये।
एडीसी आज शुक्रवार को डीआरडीए के सभागार में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में कचरा प्रबंधन योजना, प्लास्टिक प्रबंधन योजना, भवन निर्माण अपशिष्ट योजना, जल एवं वायु प्रदूषण योजना, जैव चिकित्सा अपशिष्ट योजना, हानिकारक कचरा प्रबंधन योजना, घरेलू सीवरेज प्रबंधन योजना, ध्वनि, वायु प्रदूषण तथा खनन गतिविधि प्रबंधन योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सामाजिक सहभागिता को शामिल करने के लिए जिला पर्यावरण योजना का महत्वपूर्ण महत्व है। इसे व्यक्तिगत भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से प्रत्येक विभाग एवं अधिकारी को करना चाहिए ताकि मानव गतिविधियों के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके। इन क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
एडीसी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी पालना करने के निर्देश दिये।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य सचिव डॉ.आरके नड्डा ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
इस अवसर पर एएसपी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा यूएलबी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News