अज्ञात वाहन ने रौंदा बाईक सवार, मौत वीरवार रात पेश आया था हादसा

Baddi Baddi + Doon Crime Himachal News Others Solan
DNN बद्दी 
09 जनवरी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ठाणा में अज्ञात वाहन ने एक बाईक सवार को रौंद डाला। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल रैफर किया गया। जहां दो दिन उपचाराधीन रहने के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ब्यान में विकेश झा पुत्र निरंजन झा निवासी गांव बिठेली धनपद, तहसील बरहरा, जिला पुरनिया बिहार ने बताया कि यह और इसका भाई कंपनी में काम करते हैं। बीते वीरवार की शाम इसका भाई अपने दोस्त के पास ठाणा गांव गया था। इसे रात को सीएचसी बद्दी से फोन आया कि इसके बड़े भाई रूद्रदेव झा का एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद यह अपने दोस्त के साथ सीएचसी बद्दी पहुंचा। जहां इसे पता चला कि इसका भाई बाईक पर करीब 9 बजे अपने कमरे के लिए निकला। तभी ठाणा में आलकाईंड कंपनी के समीप मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने इसके भाई की बाईक को टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद रूद्रदेव की हालत गंभीर होने के चलते उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को इसके भाई ने दम तोड़ दिया। यह हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा इसके भाई की बाईक को टक्कर मारने के चलते पेश आया।
एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

News Archives