अजय कुमार यादव ने संभाला आवासीय आयुक्त पांगी का पदभार

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा (पांगी )

2 मई। भारतीय प्रशासनिक सेवा- 2018 बैच के अधिकारी अजय कुमार यादव ने  आवासीय आयुक्त पांगी का पदभार संभाला।
पदभार संभालते ही आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने उपमंडलीय प्रशासन के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पांगी में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपना सहयोग दें। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
इससे पूर्व अजय कुमार यादव एसडीएम के पद पर सोलन में तैनात थे।
इस दौरान एसडीम पांगी रजनीश शर्मा ने आवासीय आयुक्त को प्रेजेंटेशन के माध्यम से पांगी उपमंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

News Archives

Latest News