अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का विरोध जारी, नाहन में कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

27 जून । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
दरअसल नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाल कर जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और अग्निपथ की योजना को वापस लेने की मांग की।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सोलंकी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है और इस योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यदि इस योजना को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस को भविष्य में उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश भर में युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस योजना को तुरंत वापस लिया जाए
बाइट: अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस सचिव

Latest News