अगर महिला मिलन ने नाहन में किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Himachal News Others Sirmaur

नाहन (अब्दुल)

06 अप्रैल हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय नाहन में अगर महिला मिलन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।  सत्य साई मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ भाजपा नेत्री एवं नाहन नगर परिषद की पार्षद संध्या अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल की धर्मपत्नी मधु बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रही। दरअसल शहर के हिंदू आश्रम में आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के करवाने के लिए दर्जनों लोग पहुंचे, जिनका निशुल्क उपचार किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अगर महिला मिलन की उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में रोगियों की निशुल्क जांच की गई। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

News Archives

Latest News