अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन की बैठक  सम्पन्न हुई।

Others Solan
DNN सोलन
21 दिसंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन की बैठक  सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री तिलक ठाकुर  उपस्थित रहे।बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन विभाग संगठन मंत्री तिलक ठाकुर जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में 25-27 दिसम्बर को होगा। कोरोना काल में अधिवेशन में सीमित संख्या में ही कार्यकर्ता भाग लेंगे।राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण पूरे देश के 5000 स्थानों पर किया जायेगा। बैठक के बाद राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख इंद्र नेगी जी, नगर मंत्री मनप्रीत जी, जिला सोशल मीडिया सह-प्रमुख अभिषेक जी, एवं अन्य कार्यकर्ता हिमांशु जी, अखिल जी, अनुज उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News