अखाड़ा बना कांग्रेस का कार्यक्रम, शिमला में भिड़े वीरभद्र सुक्खू समर्थक, सिर फूटे, कुर्सियां टूटी

Politics Shimla

DNN शिमला
शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच आरोपों की लड़ाई के बाद वीरवार को उनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। नारेबाजी से शुरू हुए दौर ने देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। शिमला में नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर की ताजपोशी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सुक्खू के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई। घायल कार्यकर्ताओं को आईजीएमसी शिमला भर्ती करवाया गया है।

News Archives

Latest News