‘‘अखण्ड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना’’ का शुभारम्भ

Mandi Politics

DNN मंडी

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र  सिंह ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में ‘‘अखण्ड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना’’ का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि अखण्ड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना उन व्यक्तियों का सम्मान है, जिन्होंने विकट परिस्थितियों से शिक्षा ग्रहण करके समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम ऊॅचा किया है। उन्होंने कहा कि आज यह विभूतियां वर्तमान के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स़्त्रोत है। उन्होंने कहा कि इन कामयाब व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी लग्न व मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें तथा ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन होकर अपना तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए हर तरह से प्रयत्न करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को उनके घर के समीप गुणवता पूर्व शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती निरन्तर की  जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी न हो। इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।  इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री ने इस पाठषाला से निकले मोतियों को उच्च मुकाम हासिल करने पर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त उन्होंने जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत कांगू गहरा, भडियार, ठाणा-1, ठाणा-2, माषला, ढगवानी, खौदा तथा  चन्दपुर में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया । लोगों की छोटी-छोटी  समस्याओं का समाधान विभिन्न विभागों के माध्यम से मौके पर ही कर दिया गया । उन्होंने कहा कि 500 मीटर लम्बी  ठाणा सम्पर्क सड़क  मार्ग के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।  उन्होंने  लोक निर्माण को  सड़क से सम्बन्धित टैन्डर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के लिए आदेश दिए, जिससे कि इस सड़क का निर्माण शीघ्र किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कांगू का गहरा से मोरतन तक सड़क को पक्का करने के लिए तीन करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और जल्दी ही इसका कार्य भी आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कांगू का गहरा में कुंए के निर्माण हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
इन कार्यक्रमों में पंचायतों समिति अध्यक्ष विनोद कुमार, ग्रयोह पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य तेन्द्र कुमार, सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिषाषी अभियन्ता मुकेश हीरा, लोक निर्माण विभाग अधिषाषी  अभियन्ता जे.पी. नायक, प्रबन्धक पथ परिवहन निगम नरेन्द्र शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

News Archives

Latest News