rashifal

अक्षय तृतीया पर ग्रहों का अनोखा संयोग, जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव

Himachal News Others

राशिफल

25 अप्रैल, रविवार। आज रवियोग में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रहों का सुंदर संयोग बना है। चंद्रमा उच्च राशि में अपने प्रिय नक्षत्र रोहिणी के साथ होंगे। इस पर चंद्रमा को मिल रहा शुक्र का साथ शुभ फलों को कई गुणा बढ़ाने का काम कर रहा है। सूर्य और बुध की युति भी आज उत्तम फलदायी है ऐसे में अक्षय तृतीया का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष
आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृषभ

लॉकडाउन में पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन का योग है। मानसिक शांति के लिए गुरू मंत्र का जप करें। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।

कर्क

आज का दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ होगा। संबंधियों से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। लॉकडाउन में वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे।

कन्या

आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

तुला
आज बहुत सावधानी और सतर्कता बरतें, जरा-सी लापरवाही बड़ी पेरशानी में बदल सकती है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।

वृश्चिक
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय होगा।

धनु
आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। किसी मित्र या शुभचिंतक से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है।

मकर
मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी और नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें।

कुंभ

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। मन दुविधा में रहेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

मीन
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। लॉकडाउन में गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

News Archives

Latest News