अंतिम संस्कार से लौट रहे थे वापिस, बोलेरो कैंपर दुर्घटना में 1 की मौत, 15 घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

9 दिसम्बर। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा पुलिस चौकी ज्यूरी के तहत जघोरी क्षेत्र में सामने आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कैंपर में 16 लोग सवार थे, जोकि अंतिम संस्कार से वापिस लौट रहे थे। इसी बीच जघोरी क्षेत्र में संबंधित वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 69 वर्षीय कृष्ण लाल पुत्र उत्तम लाल निवासी क्याओ गांव की मौत हो गई। जबकि अन्य 15 घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया गया है।
हादसे की पुष्टि रामपुर के एसडीपीओ चंद्र शेखर कायथ ने की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News