अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध 

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
26 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मद्देनजर अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों को आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीरज कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 21(1) के प्रारूप 15 में पुनरीक्षण प्राधिकारी एवं अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन और शुद्धिकरण को प्रारूप नामावली में समाविष्ट करने के बाद शुद्ध की गई निर्वाचक नामावलियां संशोधनों की सूची के साथ अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।
यह निर्वाचक नामावलियां आमजन के निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।

News Archives

Latest News