अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

08 मार्च।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला के आह्वान पर उप मण्डलीय विधिक सेवा समिति धर्मशाला द्वारा डिजिटल मोड द्वारा ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ का आयोजन ग्राम पंचायत बसनूर, ब्लॉक रैत, तहसील शाहपुर में किया गया।
इस अवसर पर समिति के रिमांड कांऊसिल मनीष कुमार अधिवक्ता एवं राधिका अधिवक्ता ने महिलाओं से सम्बन्धित विस्तृत कानूनी जानकारी प्रदान की। इस वेबीनार में पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News