DNN धर्मपुर
3 लोगों के बीच चरस को लेकर डील हो रही थी की इस दौरान पुलिस ने छापा मार दिया। चरस बेच रहे शख्स को 607 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि चरस खरीदने आए लोग मौके से भाग गए। मामला सोलन जिला के सुबाथू में सामने आया है। यहां पर सुबाथू पुलिस की टीम रडियाणा-कक्डहट्टी मार्ग पर थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर कुछ लोगों के बीच चरस की खरीद फरोख्त हो रही है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और कमलेश कुमार को पकड़ा। उसके पास से 607 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस खरीदने आए लोग पुलिस टीम देखकर मौके से फरार हो गए। एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चरस खरीदने आए आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















