होम क्वारंटीन की उल्लंघना पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Crime Kangra Others

DNN धर्मशाला

कांगड़ा जिला के नूरपुर के पंजाहड़ा तथा कंदरोड़ी के शेखपुरा में होम क्वारंटीन की अवहेलना करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों या क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों को निर्देश दिए गए हैं कि 28 दिनों तक अपने घरों में रहें तथा सामाजिक दूरी की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का प्रावधान भी किया गया है तथा पचास हजार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

News Archives

Latest News