DNN कांगड़ा
नारकोटिक्स सैल की टीम ने कांगड़ा में राष्ट्रीय मार्ग के पास गांव छन्नी बेली में एक महिला को 3.59 ग्राम हैरोइन 13.06 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही महिला से 12 हजार रुपए कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान जब नारकोटिक्स सैल की टीम ने उक्त महिला को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगी, जिस पर टीम में शामिल महिला आरक्षी ने उसे दबोच लिया। महिला की पहचान वीना देवी (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
















