Dnewsnetwork
सोलन पुलिस ने दो युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया गया है कि दोनों के आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलिस में विभिन्न मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर रबौण बाई पास पर नाकाबंदी करके एक स्विफ्ट डिजायर को रोककर चैक किया गया। जिसमें बैठे दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ़ बिन्नी निवासी कंडाघाट उम्र 26 वर्ष व जतिन कुमार निवासी कंडाघाट उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिालाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि उक्त आरोपीगण पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है जिनमें आरोपी जतिन कुमार के खिलाफ चोरी के 06 मामले पंजीकृत पाए गए जिसमें पुलिस थाना कंडाघाट में 04, पुलिस थाना धर्मपुर में 01 व पुलिस थाना सदर सोलन में 01 मामले दर्ज पाए गए। इसके अतिरिक्त दूसरे आरोपी अंकुश उर्फ़ बिन्नी के खिलाफ एक हैरोइन तस्करी का एक मामला पंजीकृत पाया गया । मामले में आगामी जांच जारी है।















