DNN सोलन
ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । ताजा मामला सोलन में सामने आया है जहां पर एक हैकर ने स्वयं को महिला के बैंक का मैनेजर बता कर उसे झांसा देकर उसके बैंक खाते से 60 हजार उड़ा दिए। अहम बात यह रही कि महिला को इस बात की जानकारी थी कि इन दिनों फर्जी कॉल के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है, लेकिन फोन करने वाले व्यक्ति का नाम ट्रूकॉलर पर बैंक मैनेजर आने वह उस पर बैंक का नाम अंकित था।
इसके अलावा फोन करने वाले को यह जानकारी थी कि यह महिला हर महीने अपनी बेटी के खाते में पैसा जमा करवाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से किसी कारणवश जमा नहीं करवा पाई। उसने फोन पर स्वयं को बैंक मैनेजर बता कर महिला को यह विश्वास दिलवा दिया कि वह असली बैंक मैनेजर है, लेकिन कुछ ही देर बाद जब महिला के खाते से दो बार में 60 हजार रुपए निकलने तो उसे ठगी का अहसास हो गया। इसके बाद महिला ने सोलन शहर पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता महिला योगिता ने सोलन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें एक फोन आया। उनके फोन पर टू्र कालर है, जिसमें फोन करने वाले का नाम बैंक मैनेजर आ रहा था। साथ में बैंक का नाम भी था। फोन करने वाले के पास यह जानकारी भी थी कि वह हर महीने अपनी बेटी के खाते में पैसे जमा करवाती है, लेकिन कुछ समय से यह पैसे जमा नहीं हुए थे। इस पर महिला ने उसे यह भी कहा कि वह अगले दिन बैंक में आकर पैसे जमा करवा देगी, लेकिन बातों में उलझाकर उसने महिला से उसका एटीएम नंबर हासिल करके उसके खाते से करीब 60 हजार रुपए उड़ा दिए। ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। यह बात यह है कि फोन करने वाले को जब महिला के पति ने फोन किया, तो वह यह मानने का तैयार नहीं हुआ कि वह बैंक से नहीं बोल रहा है और ठग है। उसने महिला के पति को भी स्वयं को बैंक की मैन ब्रांच का मैनेजर बताया। पहले दिन ठगी करने के बाद इसी व्यक्ति ने अगली सुबह फिर से महिला को फोन किया और उससे दोबारा महिला के मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी नंबर मांगा, लेकिन महिला ने उसे नंबर नहीं दिया। दूसरी ओर ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।















