हे भगवान तूने यह क्या किया…एक साथ जली मासूमों की चिताएं

Crime Himachal News

DNN नूरपुर

पिछले कई वर्षों की पत्रकारिता में नूरपुर स्कूल बस हादसा शायद ऐसा पहला हादसा होगा। जिसकी कवरेज करते करते डीएनएन की तमाम टीम गमगीन हो गई। समाचार लिखने के लिए शब्द दिमाग में आए ही नहीं। मासूमों की तस्वीरें बार बार आंखों के आगे आती रही और मुंह से सिर्फ यहीं बात निकली कि हे भगवान जीवन में दोबारा ऐसी कवरेज का मौका न देना । इन मासूमों का डीएनएन टीम गमगीन होकर श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

मंगलवार को नूरपुर हादसे में मारे गए बच्चों के शवों को सरकार ने उसके परिजनों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इस मौके पर उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित प्रदेश के अन्य नेता उपस्थित रहे। कांगड़ा जिले के नूरपुर के पास मलकवाल-ठेहड़ लिंक रोड पर चेली गांव में हुए दर्दनाक बस हादसे में सबसे ज्यादा जख्म ख्वाड़ा गांव मिले हैं। बताया जा रहा है कि ख्वाड़ा गांव में मंगलवार को एक साथ 12 बच्चों की चिताएं जली। मृतकों के परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। हादसे में 23 बच्चों की मौत हुई है, इनमें 12 लड़के और 11 लड़किया थीं।

News Archives

Latest News