DNN चंबा
5 जनवरी। जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक का आयोजन 6 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा करेंगे। इस बैठक के साथ ही टीबी फोरम एवं टीबी कोमोर्बीडिटी समिति की बैठकें भी होंगी। इसके अलावा प्रदेश भर में चल रहे हिम सुरक्षा अभियान के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। इन बैठकों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में होगा।















