हिमाचल में 8 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Chamba Crime Himachal News Others

DNN चंबा

02 जनवरी।चंबा मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति से 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को नए साल में यह सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार एनएससीसी कांगड़ा पुलिस की टीम ने एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति को 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपनी पहचान सूरत पुत्र परस राम गांव बांजल चुराह टिकरीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *