हिमाचल में मौसम की मार, मलबे में दफन हो गई 3 दर्जन से अधिक बकरियां

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

21 अगस्त। भारी बारिश के चलते जिला चंबा की सिहुंता तहसील के लोदरगढ़ में भू-स्खलन के कारण 39 भेड़-बकरियां मलबे में दब गईं। प्राप्त समाचार के अनुसार धुलारा पंचायत के तहत लोदरगढ़ निवासी भीम सिंह पुत्र दिगति राम की 43 भेड़-बकरियां भू-स्खलन की चपेट में आ गईं, जिनमे 39 की मौत हो गई। धुलारा पंचायत के उपप्रधान नरोत्तम सिंह ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का दौरा किया तो पाया कि मलबा गिरने से प्रभावित भीम सिंह कि पशुशाला ढह गई है और 43 में से 39 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने मौके पर जा कर मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम कर दिया है, पर रास्ते बंद होने के चलते प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया है।

News Archives

Latest News