हिमाचल में बनी 6 दवाओं के सैंपल फेल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

देश में 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें से 6 दवाएं ऐसी है जो हिमाचल में बनी है। सैम्पल फेल होने के बाद संबंधित दवा कंपनियों को विभाग ने नोटिस भी जारी कर दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दवा मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) द्वारा इस महीने जारी किए गए ड्रग अलर्ट के मुताबिक पूरे देश में 627 दवाओं के सैंपल एकत्रित किए थे जिनमें से 22 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें हार्ट, हाईपरटैंशन, एलर्जी, हड्डी व रक्त वाहिनियों की दवाएं शामिल हैं। ड्रग विभाग ने इन उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही इन दवाओं के बैच के स्टॉक बाजार से रिकॉल करने के भी निर्देश दिए हैं।
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश में ड्रग विभाग की सख्ती के कारण ही दवाओं के सैंपल फेल होने के मामले लगातार कम हो रहे हैं। विभाग ने कई उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

News Archives

Latest News