DNN कुल्लू
04 जुलाई। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के जगला में सैंज की ओर आ रही एक बस मोड़ से नीचे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार घायलों का इलाज कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से एक जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई है। जिससे क्षतिग्रस्त बस को खोला जा रहा है। वही बताया जा रहा है कि बस के अंदर भी अभी कुछ लोगों के शव फंसे हुए हैं ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कुल्लू की सैंज घाटी की सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के सैंज घाटी में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।















